बरेली, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के लोगों की दिक्कतों को लेकर सपा दो अप्रैल को कस्बे में धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने मंगलवार को नवाबगंज और सेंथल में बैठक कर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। मंगलवार को सपा की ओर से कस्बे में पार्टी कार्यालय, मोहल्ला चौपला व गंगापुर गांव व कस्बा सेंथल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 17 मार्च को पार्टी की ओर से15 सूत्रीय मागों को को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें से आधे से अधिक समस्याओं का निस्तारण स्थानीय प्रशासन कर सकता था। लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया है। सरकार किसानों के विरुद्ध कार्य कर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.