औरंगाबाद, मई 7 -- दो दिवसीय हड़ताल के दौरान जमकर हुई नारेबाजी कॉलेज परिसर में दिया गया धरना फोटो- 7 मई एयूआर 16 कैप्शन- औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में गुरुवार को धरना में शामिल शिक्षकेत्तर कर्मी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सभी महाविद्यालयों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के द्वारा धरना दिया गया। 6 मई और 7 मई को कलम बंद हड़ताल की गई। इसमें सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के कर्मीधरना और उसके कारण औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज परिसर में भी धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सभी कर्मियों को सातवां वेतनमान का बकाय...