शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने शनिवार को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, एलपीजी गैस कीमतों में कमी और सरकारी नौकरियों में न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने सार्क को सक्रिय करने, आर्थिक असमानता कम करने और राजनीति में वंशवाद खत्म करने के लिए कानून बनाने की बात कही। किसानों के लिए डीएपी व यूरिया की उपलब्धता, कीमत नियंत्रण और बिजली बिल में राहत की मांग भी उठाई गई। इस दौरान उदयवीर सिंह, मुन्नी देवी, रजनी देवी, बृज किशोर, छोटेलाल, नवाब, सुरपति सिंह और राम शंकर लाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.