विभिन्न मांगों को लेकर लैब तकनीशियनों का धरना जारी
देहरादून, मई 28 -- देहरादून। लैब तकनीशियनों का आईपीएचएस मानकों के अनुसार सृजित करने और सेवा नियमावली बनाकर भर्ती प्रक्रिया वर्षवार मेरिट के आधार पर किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर लैब तकनीशियनों के धरने का दसवा दिन था। मेडिकल लैब टैक्नोलाजिस्ट संघ के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बेरोजगार लैब तकनीशियन अपनी मांगों को लेकर धरना कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष आशीष खाली ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सचिव से लैब तकनीशियनों ने मांगा हक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.