लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- पलिया लेखपाल संघ ने अंर्तमंडलीय तबादला, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने समेत पुरानी पेंशन व अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है। पलिया लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला व मंत्री आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील में प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि उनको स्टेशनरी का भत्ता सौ रूपए प्रतिमाह दिया जाता है जिससे उनकी पूर्ति नहीं हो पाती है और ऐसे में लेखपाल स्टेशनरी भत्ता 25 सौ रूपए माह देने की मांग करते हैं। इसके अलावा शैक्षिणक योग्यता एवं पदनाम में परिवर्ततन करने, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण करने के साथ ही मृतक आश्रित लेखपाल को पुरानी पेंशन विसंगति के अनुसार कार्य देने की मांग भी करते हैं। इस दौरान प्रदर्शन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.