बहराइच, मई 1 -- बहराइच, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बहराइच के अध्यक्ष अवधेश तिवारी, शाखा मंत्री विकास प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रोडवेज परिसर में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन एआरएम को सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से तैनात संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। डग्गामार वाहनों पर अंकुश न लगने की वजह से निगम को काफी नुकसान हो रहा है। आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय दिया जाए व सेवा नियमावली लागू की जाए। इस अवसर पर कार्यशालाध्यक्ष मोहम्मद तारिक, कार्यशाला मंत्री स्वामी नाथ, शुभम अवस्थी, प्रखर शुक्ला, हसन अस्करी, वीरेन्द्र आर्या, दिलीप वर्मा, विंदेश्वर, वीरेन्द्र वर्मा, राजेश सिंह, अरुण सिंह, मुर्रत अली, दिनेश कुमार आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.