हजारीबाग, अप्रैल 8 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। गत 12 मार्च से जारी इस हड़ताल के कारण प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित सभी विकास योजनाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ गई हैं। काम बंद होने से न केवल विकास की रफ्तार थम गई है, बल्कि मजदूरों और लाभुकों के सामने भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर कर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मियों ने पहले 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की थी। सरकार और प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर 12 मार्च से उन्होंने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। हड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.