बरेली, मई 11 -- शेरगढ़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ब्लॉक में मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या है। धनेली गांव में श्मशान भूमि तक रास्ता बदहाल है। एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने की की मांग की गई। किसानों ने गांवों में एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग का ज्ञापन बीडीओ आनंद विजय यादव को सौंपा। बीडीओ ने यूनियन के पदाधिकारियों से छुट्टा पशुओं की समस्या लिखित में देने के लिए कहा। उन्होंने एंटी लार्वा के संबंध सीएचसी अधीक्षक से बात की है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, सेवाराम, सोमपाल, भगवान दास, होरीलाल, मदन लाल, नन्हे लाल, धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.