सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलहत्थी के ग्रामीणों ने सोमवार को आदिवासी विकास मंच सोनभद्र के संयोजक व जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया। ग्राम पंचायत के आठ टोला के मतदान केंद्रों को 20 किमी दूर बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलहत्थी के आठ टोले क्रमशः जोगीडीह, टेढीअवा, सजहवा, लालीमाटी, बेलगुड़ी, झरिहवा, रजनी, बड़वान के मतदाताओं को 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर कोड़रा तथा निहाई पाथर स्कूल पर मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र दूर होने के कारण वृद्ध एवं छोटे बच्चों वाली महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.