पाकुड़, सितम्बर 11 -- पीएलआई के जुड़ी विसंगतियों को दूर करने व सप्ताह में 05 कार्य दिवस लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आवाह्न पर महेशपुर प्रखंड के व्यवसायिक बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल रहने के कारण काम-काज ठप रहा। हड़ताल के कारण बैंकों में सामान्य काम-काज ठप रहने से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दिवसीय हड़ताल के चलते नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, बैंकिंग लेन-देन समेत कई नियमित सेवाएं प्रभावित रहीं। एक दिवसीय हड़ताल में बैंक बंद रहने का असर एटीएम की शाखाओं पर भी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस पलामू के बैंकों में रही हड़ताल, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल यह...