मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- साहेबगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांगों ने धरना दिया। जिला सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगों को समय पर सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है। दिव्यांगों का प्रतिनिधिमंडल लंबित पड़े आवेदन का निबटारा करने, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, शौचालय एवं अधिकार प्राप्त होने संबंधी मांगों का आवेदन बीडीओ को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में वीर बहादुर सिंह, सिकंदर राम, लालू राय शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.