प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में जुटे एनएचएम संघ के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें चेतावनी दी गई है कि लम्बे समय से लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त संविदा कर्मचारियों की प्रमुख और जायज मांगे लम्बे समय से लम्बित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में जुटे संविदा कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की। इसके बाद शासन को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इस बार मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार शासन की होगी। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भरी आंद...