विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित निर्णयों तथा निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार रविदास के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने डाक प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, मतदाताओं के मताधिकार एवं संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली एवं संबंधित निर्णय प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं मतदाता सूची से संबंधित किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित मतदाताओं को उचित सूचना एवं अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की गई। संगठन ने इस मांग पत्र को उपायुक्त के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी तक अग्रसारित करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.