गिरडीह, मार्च 17 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप सोमवार को पूर्व बीस सूत्री सदस्य उपेंद्र साव विभिन्न मांगों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। उपेंद्र साव ने धरना के माध्यम से मनरेगा को सुचारु रूप से चालू कराने सहित माइका के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पिछले 10 साल से अधिक समय से तिसरी में जमे कर्मियों के स्थानांतरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। कहा कि तिसरी प्रखंड के केंदुआ रोड के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। आरईओ विभाग द्वारा जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई है। आलम यह है सड़क बनने के पहले उखड़ने लगी है। धरना में राजकुमार शर्मा, मंटू शर्मा, मुन्ना गुप्ता, महेश यादव, पप्पू कुमार, राजन कुमार आदि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.