बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- प्रोन्नति, वरीयता सूची व चुनाव भत्ता की उठायी मांग राजगीर में दफादार-चौकीदार संघ की बैठक में हुई चर्चा फोटो : राजगीर चौकीदार-राजगीर के युवा छात्रावास में दफादार-चौकीदार संघ की बैठक में शामिल लोग। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के युवा छात्रावास में शनिवार को दफादार-चौकीदार पंचायत की अनुमंडल इकाई की बैठक की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को प्रोन्नति, वरीयता सूची व चुनाव भत्ता की मांग को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा और मांग पत्र सौंपेगा। संगठन से विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रांतीय सचिव डॉ. संत सिंह ने डीएम से दफादार एवं चौकीदारों को प्रोन्नति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक दफादार और चौकीदारों की वरीयता सूची तैयार नहीं की गई है। इससे उन्हें प्रोन्नति और ...