आरा, जनवरी 31 -- शाहपुर। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ धर्मागतपुर पेट्रोल पंप के आगे दो मोटरसाइकिलों से विभिन्न ब्रांड की 45.66 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। सूचना के अनुसार पुलिस शराब धंधेबाजों को पकड़ने की फिराक मे थी। धंधेबाज बाइक से शराब लेकर आ रहे थे। धर्मागतपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिस को देख धंधेबाज बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गये। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पुलिस बल के उक्त शराब और दो मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। पुलिस ने करनामेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...