मुजफ्फरपुर, जून 12 -- कुढ़नी। प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन के सभागर में शुक्रवार को शरदकालीन खरीफ महाअभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वैज्ञानिक मोतीलाल मीणा ने विभिन्न फसलों के बारे में बताया। कृषि पदाधिकारी अली खान ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले बीडीओ नीरज कुमार, सीओ अनिल संतोषी, आत्मा अध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर किसान सलाहकर समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार, उपप्रमुख योगेंद्र राम, प्रमोद चौधरी, सुमन सौरभ, किसान सलाहकार दयाशंकर आदि थे। यह भी पढ़ें- विभिन्न फसलों के बारे में दी जानकारी यह भी पढ़ें- खरीफ प्रशिक्षण कार्यशाला में आधुनिक तकनीकों से अधिक उत्पादन पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...