गोड्डा, जून 15 -- मेहरमा, एक संवाददाता। आम जनों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए प्रखंड के सभी पंचायतों में 15 जून से 17 जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने दी। कहा कि आम जनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लगने वाले प्रमाण पत्र को बनवाने में हो रही परेशानियों के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देशानुसार जाति, निवासी, आय,जन्म मृत्यु, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड सहित अन्य ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रमाण पत्रों को सुगमता से प्राप्त करने हेतु उनके बीच पंचायत मुख्यालय में ही शिविर लगाकर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- महेशपुर में 15 से 17 जून तक लगेगा विशेष पंचायतवार शिविर जिससे उन्हें हो रही कठिनाइयों से निजात मिल सके। इसके लिए स...