विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार खाद्य नमूने संग्रहित किए
उन्नाव, जुलाई 27 -- उन्नाव। सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर चार खाद्य नमूने संग्रहित किए। टीम ने सिंगरौसी मोड़ स्थित मैसर्स फैमिली ढाबा से पनीर का नमूना लिया। मौके पर एक किलो सॉस नष्ट कराई गई तथा पनीर के रेट लिस्ट और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित न होने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं मैसर्स जनता ढाबा से पनीर, बेसन और रायता के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान एक किलो जलेबी और दो किलो मसाले नष्ट कराए गए। साथ ही गंदगी मिलने और साफ-सफाई के मानक पूरे न होने पर सुधार होने तक खाद्य कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.