हजारीबाग, फरवरी 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणामों को लेकर विभिन्न पार्टी कार्यालय में शुक्रवार की सुबह गहमा-गहमी का माहौल रहा। लेकिन ज्यादातर पार्टी कार्यालय मतगणना के परवान चढ़ते ही खाली होने लगे। सुबह में विभिन्न पार्टी कार्यालयों में शुरुआती रुझानों के साथ ही समर्थकों का जमावड़ा बढ़ने लगा। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। यही हाल सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवासीय कार्यालय में था। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार रुझानों पर नजर रखे हुए थे। कई लोगों का कहना था कि हजारीबाग शहर में भाजपा की साख दांव पर है। वही हीराबाग स्थित झामुमो पदाधिकारी मतगणना परिणाम पर नजर बनाए हुए थे। कमोवेश जिला कांग्रेस कार्यालय की स्थिति ऐसे ही थी। यहां भी काफी चहल-पहल दिखी। लेकिन परिणामों को लेकर पार्टी कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.