बाराबंकी, मार्च 27 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के अमरा देवी स्थित धामसी देवी माता मन्दिर, अमरा कटेहरा स्थित कटेहरा भवानी मन्दिर कोटवाधाम स्थित बसन्ता फूफू मन्दिर, बदोसरांय स्थित मातन मन्दिर, मरकामऊ स्थित मां शेरावाली के दरबारों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अष्टम महागौरी की पूजा अर्चना की।गुरुवार को क्षेत्र के प्रमुख देवी मन्दिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। भारी संख्या में व्रतधारी नरनारी बच्चों ने अष्टम महागौरी मां की पूजा अर्चना कर अपने को कृतार्थ किया। सैकड़ों लोगों ने अमरा देवी स्थित धामसी देवी माता के मन्दिर प्रांगण में मुण्डन संस्कार संपन्न कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.