विभिन्न दलों से आए लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
रांची, अगस्त 23 -- नामकुम, संवाददाता। खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। लोगों ने कांग्रेस के विचारों, राहुल गांधी के नेतृत्व और पार्टी की जनहितकारी नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की बात कही। विधायक राजेश कच्छप ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। मौके पर रांची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रमेश पांडेय सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी में शामिल लोगों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.