धनबाद, अगस्त 30 -- आदिवासी किशोरी से हुए गैंग रेप मामले में शनिवार को सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय नेता रतिलाल टुडू और झामुमो नेता अशेष सिन्हा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। रतिलाल टुडू ने चेतावनी दी कि प्रशासन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे, अन्यथा आदिवासी समाज खुद तीर-धनुष उठाएगा। उन्होंने पोक्सो एक्ट के तहत फांसी की सजा की मांग की। अशेष सिन्हा ने एसएसपी प्रभात कुमार से फोन पर वार्ता कर पीड़िता की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र गार्ड तैनात करने व स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की। इधर, झरिया विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, सौरभ मिश्रा, विकास कुमार और सुरेश महतो ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...