बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- सरमेरा, निज संवाददाता। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर सरमेरा में आम अवाम व विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है। एनडीए के नेताओं व कार्यकताओं के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों ने सीएम एवं डिप्टी सीएम विजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को बधाई एवं शुभकानाएं दी हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा है कि सम्राट चौधरी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास काम को और आगे बढ़ाएंगे। शुभकामना देने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह प्रेम, मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, इसुआ की मुखिया मणि देवी, कुमारी प्रेमलता, जदयू नेता संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा नेता प्रेमरंजन, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह, रंजीत सिंह उर्फ बब्लु सिंह, विक्रम राम, डब्लू बाबू, कासिम म...