चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों और संस्थानों में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा मनोहरपुर प्रखंड कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष बहनू तिर्की की अध्यक्षता में मणिपुर के मुखी टोला में बाबा साहब की जयंती मनाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक मौजूद रहे। मौके पर बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। मौके पर किशोर डागा, सीमा मुंडारी, राजकुमार लोहार समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। इसके साथ ही प्रखंड के हरि गौरहरी उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, आरटीसी स्कूल समेत कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी भीमराव की जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संविधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.