बोकारो, अप्रैल 21 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। केन्द्रीय आद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई सीटीपीएस चन्द्रपुरा के अग्निशमन केन्द्र पर 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन सोमवार को कई कार्यक्रमों के साथ हो गया। मुख्य अतिथि सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी, उप कमाण्डेंट/अग्नि कैलाश यादव, अग्निशमन प्रभारी एवं संयंत्र के अन्य अधिकारीगण एवं केऔसुब के अधिकारीगण एवं अन्य बल सदस्य उपस्थित थे। समापन में अग्निशमन दस्ते के जवानों द्वारा डैमों के माध्यम से एक मिनट होज ड्रिल, आयल टैंक में लगी आग, केबल गॅलरी में लगी आग एवं दो जवान बी एस सेट पहनकर रेस्क्यू कार्य, हाई एक्पान्शन फोम जनरेटर द्वारा एवं फलेंज फायर होने पर आग को बुझाने का प्रर्दशन किया गया एवं विभन्न प्रकार के फायर ब्रांच का उपयोग करके दिखाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.