विभिन्न जगहों से शराब बरामद
आरा, अगस्त 18 -- शाहपुर। शाहपुर और बहोरनपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब बरामद की है। शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी कर नरगदा बागीचा के पास से मोटरसाइकिल पर 4.20 लीटर देसी शराब के साथ श्रवण चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह हरिहरपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है। वहीं बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ दामोदरपुर गांव में छोटक यादव के घर के पास झाड़ी में छिपा कर रखी गयी 180 एमएल की 42 पीस फ्रुटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.56 लीटर है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छोटक यादव घर के पास झाड़ी में छिपा कर शराब बेचता है। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से शराब बरामद कर ली। पुलिस को आते देख छोटक यादव फरार हो गया। इस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.