विभिन्न गांवों में निकाली गई किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा
चंदौली, अगस्त 4 -- चंदौली,संवाददाता। विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने के 22वें दिन धरना स्थल पर जारी रहा। आंदोलन के क्रम में सदर तहसील के विभिन्न गांवों में किसान क्रांति खेती बचाओ यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान मोर्चा के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी ने 10 अगस्त को बिछिया धरना स्थल पर होने वाले किसान क्रांति पंचायत में भाग लेकर किसानी को बचाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि परेवा, बट्ठी, चारी, चिरइगांव, महूंजी, रामपुर, बरहनी, लक्षिमनपुर, बसौड़ी और ओयरचक में निकली यात्रा को किसानों का समर्थन मिला। कहा कि प्रशासन किसान प्रतिनिधि मंडल से समस्याओं पर बात करने का प्रस्ताव भेजा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि जल्द ही प्रशासन से बातचीत का मसौदा भेजेगा। इस मौके पर रामनारायण यादव, श्रवण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.