गढ़वा, मार्च 6 -- गढ़वा। रविवार को साईं व माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। उस दौरान अंडर 13 से 18 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी माय भारत के पामिर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गांवों और छोटे कस्बों में लड़कियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से यह आयोजन किया जा रहा है। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...