विभिन्न क्षेत्रों में बिहार की निरंतर प्रगति हो रही : प्रेम
पटना, मई 17 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को कहा कि बिहार ऐतिहासिक रूप से ज्ञान, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों की भूमि रही है और राज्य सरकार के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति हो रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और डिजिटल व्यवस्था के क्षेत्र में सुधार के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के सभी वर्गों से सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.