देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को प्राप्त शिकायत एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर जिला अंतर्गत बाल श्रमिक विमुक्ति के लिए देवघर जिला में गठित धावा दल के सदस्यों द्वारा शनिवार को देवघर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विमुक्ति अभियान चलाया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार पटेल चौक स्थित श्यामगंज रोड में सघन अभियान चलाया गया। जिसमें किसी बाल श्रमिक का पता नही चल पाया। प्राप्त शिकायत के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ किया गया। जिस क्रम में उनके द्वारा किसी भी बाल श्रमिक से कभी भी काम कराने से इनकार किया गया। साथ ही देवघर जिला के अन्य कई प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक विमुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें कोई भी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक नहीं पाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.