धनबाद, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बलियापुर रोड स्थित होटल में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन सिम्बायोसिस किड्स स्कूल की प्राचार्य रीना मंडल की ओर से किया गया था, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी आगंतुक महिलाओं को तिलक लगाकर एवं गुलाब देकर स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति, सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, कला-संस्कृति, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।संस्था की ओर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.