बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भी देखा गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विचार रखे गए। रविवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'मिशन शक्ति' जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.