काशीपुर, मार्च 8 -- जसपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्र सेवा मंच ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष्ट काम कर रही 250 महिलाओं सम्मानित किया। साथ ही उनसे ओर बेहतर काम करने की अपील की। रविवार को दुल्हन पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विशिष्ठ अतिथि डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, अवनीश गहलोत, गौरव राजन, सनी पधान, प्रेम सहेाता, संजय गोयल, नारायण सिंह, हरिओम सिंह, महेश प्रजापति का मंच पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर काम करने वाली ममता अग्रवाल, रेनू गोयल, बबीता, रूपा गहलोत, रेखा राजपूत, कृष्णा सिंह, उमा विश्नोई, शीला कश्यप, मिथलेश, अनीता पंवार, कविता, डोली समेत 250 को प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अध्य...