साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- साहिबगंज। जिला पुलिस ने इस साल टारगेट से 40.08% अधिक आपराधिक कांडों का निष्पादन हुआ है। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। रिपोर्ट के मुताबिक जिला पुलिस इस साल विभिन्न कांडों में छापेमारी करने करीब 86 बार विभिन्न राज्यों में गई । दरअसल, 26 दिसम्बर 2025 तक जिले के 18 थानों में 3304 केस दर्ज हुए हैं। दिलचस्प बात है कि इसके विरूद्ध पुलिस ने 1348 अधिक यानी कुल 4652 केस का निष्पादन करते हुए संबंधित न्यायालय में चार्जशीट या फाइनल रिपोर्ट दाखिल किया है। इस दौरान विभिन्न मामलों में करीब 604 अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है। 345 केस में सामनों की जब्ती हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अबतक सबसे अधिक 561 केस राधानगर थाना में दर्ज हुए हैं। इन मामलों में घटनास्थल की संख्या 515 है। सबसे कम एक केस आहुत थाना में दर्ज हुआ ...