पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के साथ मनाया। जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग परिसर स्थित वात्सल्य धाम बाल गृह (अनाथ आश्रम) पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच कॉपी, पेन तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी को देश में न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सत्य, समानता, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को मजबूती प्रदान की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कोऑर्डिनेटर रामाशीष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, अरविंद पासवान, सत्येंद्र सिंह, नसीम ...