धनबाद, फरवरी 27 -- डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि कई बैंकों की ओर से इन योजनाओं के आवेदन आवेदक का सिबिल स्कोर अच्छा रहने के बाद भी विभिन्न कारण बताकर अस्वीकृत कर दिए जाते हैं। आवेदकों से पोर्टल में दर्शाए गए दस्तावेज के अलावा अतिरिक्त दस्तावेज, कॉलेटरल सिक्यूरिटी, व्यवसायिक बिजली कनेक्शन व अन्य कागजात की मांग की जाती है। डीसी ने कहा कि केवल आवेदन की स्वीकृति नहीं बल्कि अब बैंक की ओर से लोन डिसबर्समेंट को लक्ष्य प्राप्त करने का आधार माना जाएगा। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ विशेष बैठक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.