गोपालगंज, अप्रैल 11 -- फुलवरिया। एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर कला गांव निवासी संतोष कुमार सिंह, कोयलादेवा टोला धुसा श्रीनगर निवासी राजकुमार उर्फ टोनी, मीरगंज थाना क्षेत्र के सरिसवां गांव निवासी अजय राम तथा भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी अनुराग दुबे और अभिषेक चौहान शामिल हैं। ये सभी शराब सहित विभिन्न कांडों में पुलिस के लिए वांछित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.