मुजफ्फरपुर, मई 15 -- बोचहां। थाना क्षेत्र में हत्या, पॉक्सो एक्ट, मारपीट और धोखाधड़ी के चार गंभीर कांडों में फरार चल रहे आरोपितों के घर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा, अपर थानेदार राजेश कुमार, एसआई अन्नपूर्णा कुमारी और राजकिशोर चौधरी ने आरोपितों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी।  पीरखपुर में मो. अलाउद्दीन अंसारी, जगाई मझौली में राजेश कुमार सहनी, करणपुर दक्षिणी में अंकित कुमार व बहरामपुर में शमशाद के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...