सहरसा, मार्च 9 -- सौरबाजार। बैजनाथपुर पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में खजुरी गांव के अखिलेश यादव, इटहरा के रंजीत साह, ब्रजेश कुमार, संयोग कुमार, संजीत साह तथा बैजनाथपुर निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि सभी के खिलाफ वारंट व अलग-अलग कांड दर्ज थे, जिनकी गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...