देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार ने जानकारी दी कि 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को 33/11 केवी पीएसएस मोहनपुर से निकलने वाले मोहनपुर फीडर एवं पीएसएस कॉलेज से बमबम बाबा फीडर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मोहनपुर बाजार एवं रांगा मोड़ में केबल लगाने के कारण बिजली बंद रहेगा। उक्त अवधि के लिए मोहनपुर बाजार, बलथर, चुल्हिया, जोगिया, कृषि कॉलेज, बुढ़वाकुरा, जमुनियां, झिलीघाट, रांगा मोड़, बीएन झा पथ, बमबम बाबा कॉलोनी, भुरभुरा मोड़ पंचमुखी मंदिर सहित संबंधित आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.