भागलपुर, मार्च 9 -- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में भू विवाद को लेकर एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में नामजद तथा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि पीड़िता के पति के पिता के भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बार-बार जमीन हड़पने और जबरन कब्जा करने की कोशिश करते हैं। तीन मार्च को सभी नामजद आरोपी अपने साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों को लेकर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर के सामने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उनके पति को गंदी-भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए। थाना की पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.