गौरीगंज, फरवरी 27 -- मुसाफिरखाना। तहसील में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा आम मुवक्किलों को भुगतना पड़ रहा है। एसडीएम के खिलाफ 30 दिसंबर से जारी अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण न्यायालय संबंधी कार्य लगभग ठप है, जिससे वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र की पांचों अदालतों में कुल 229 मुकदमें सूचीबद्ध रहे। इनमें एसडीएम की अदालत में 78, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 70, तहसीलदार की अदालत में 27, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 28 तथा जगदीशपुर के नायब तहसीलदार की अदालत में 26 मुकदमें शामिल थे। लेकिन अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते इन मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। इधर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को सचिव राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर और मुख्य गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.