गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- - नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गाजियाबाद, संवाददाता। विभा को सेंट्रल जोन की नेटबॉल विकास समिति का चेयरमैन बनाया गया है। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विभा को चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर विभा ने फेडरेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह नेटबॉल के विकास के लिए पूरे प्रयास करेंगी। विभा महामाया स्टेडियम में नेटबॉल कोच हैं। वह कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ उनके मार्गदर्शन में जिले के कई बच्चे राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उनकी टीम भी कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुकी है। इस अवसर पर नेटबॉल फेडरेशन के महासचिव विजेंद्र सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.