मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। मधुबनी की कलाकार विभा रानी को सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'स्पंदन ललित कला सम्मान 2025' से फरवरी 2026 में सम्मानित होगी। यह सम्मान भोपाल की प्रतिष्ठित संस्था स्पंदन द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस चयन से न केवल मधुबनी बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के कलाकारों में उत्साह का माहौल है। विभा रानी लंबे समय से रंगमंच सिनेमा लेखन और अनुवाद के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने मैथिली रंगमंच को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से महिला एकल नाटक के माध्यम से उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। उनके चर्चित एकल नाटकों में नौरंगी नटनी, समाधि भाई रामसिंह और साध रोए शामिल हैं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। स्पंदन ललित कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.