हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय संकाय विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसकी औपचारिक तैयारी शुरू कर दी गई है। एक से दस जून तक बीएचयू के इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन और विभावि हजारीबाग के सहयोग से इक्विटी-केंद्रित उच्च शिक्षा: भारतीय ज्ञान परंपरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एकीकरण विषय पर संयुक्त रूप से संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा सुधार में भारतीय ज्ञान परंपरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है और इसका लक्ष्य जिलों में समता-संवेदनशील शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है。

कार्यक्रम के लक्ष्य संकाय विकास कार्यक्रम के छह मुख्य लक्ष्य निर्धार...