हजारीबाग, जुलाई 1 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विनोबा भावे यूनिवर्सिटी और एनटीपीसी के संयुक्त तत्वावधान में केरेडारी प्रखंड के पगार गांव स्थित बिरहोर टोला में हूल दिवस पर शिक्षा व स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया। विभावि के विद्यार्थियों व एनटीपीसी के कर्मियों ने संयुक्त सफाई अभियान के माध्यम से बिरहोरों के बीच शिक्षा और स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही एनटीपीसी द्वारा बिरहोर परिवारों के बीच गुड़, अंडे और वस्त्रों का वितरण किया गया। उक्त अभियान में विभावि के जंतु विज्ञान विभाग के डॉ मनोज कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ जॉनी रूफी तिर्की , राष्ट्रीय सेवा योजना, शोध परियोजना के सुपरवाइजर डॉ पुष्कर कुमार पुष्प तथा प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ गंगा नाथ झा, बिरहोर टोला की वार्ड सदस्य ममता देवी और पूर्व वार्ड सदस्य उषा देवी एनटीपीसी चट्टी- ...