हजारीबाग, अप्रैल 30 -- हजारीबाग । विभावि पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को नारकोटिक्स: दुष्प्रभाव एवं नियंत्रण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि आप भाग्यशाली है कि एक रफ्तार वाले दौर में है। इसका पूरा लाभ उठाएं। इंटरनेट और ऑनलाइन माध्यमों से अपने को जागरूक रखें। इसके लिए हर प्रकार के नशे से अपने को बचाएं रखें। कुलपति ने विद्यार्थियों से जागरुकता अभियान के प्रहरी बनने की अपील की । कहा आसपास के गांव में जाएं और एक्टिविस्ट बनकर शोध करें। कुलपति ने कहा कि विवि द्वारा संचालित आगामी नेट-जेट कोचिंग कार्यक्रम से जुड़े।

कार्यशाला के वक्ता कार्यशाला को संबोधित करते हुए हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक-सह-अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। नशे के विरुद्ध अपनी चेतना को जगा...