विभावि यूसेट के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । कुल 58 विद्यार्थियों ने चार प्रतिष्ठित तकनीकी कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर हासिल किया है। चयनित विद्यार्थी बीटेक, सीएसी एवं आईटी तथा बैचलर ईन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के हैं। गुरुवार को यूसेट के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज अर्चना रीना धान ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन कल्याणी सोलुशन प्र.लि., लेमन वेब टेक, तथा विकाश टेक प्रलि, में हुआ है। कल्याणी में सर्वाधिक 26 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को 8,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। वही लेमन वेब टेक में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.