हजारीबाग, मई 5 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप स्कीम के तहत 111 ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि को अंतिम बार बढ़ाया गया है। वर्ष 2021 से 2025 के बीच झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। चयन स्नातक में प्राप्त अंकों एवं राज्य सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने डॉ. रेणु बोस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह भी पढ़ें- Mumbai University Admission 202...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.